नॉर्मल डिलीवरी को समर्पित प्रसवोत्तर केंद्र का डीएम ने किया शुभारंभ

10 बेड की है सुविधा, डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्स तैनात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर में नॉर्मल डिलीवरी को समर्पित प्रसवोत्तर इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्य प्रसव को समर्पित इस केंद्र के संचालन के पश्चात नगरीय क्षेत्र में सुरक्षित संस्थागत सामान्य प्रसव को प्रोत्साहन मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में देवरिया नगरीय क्षेत्र में तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रियाशील हैं। लेकिन इन केन्द्रों में प्रसव की सुविधा नहीं है। नगरीय प्रसव इकाई की स्थापना के पश्चात शहरी क्षेत्र में होने वाले सामान्य प्रसवों हेतु सुविधा प्राप्त हो जायेगी।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि केन्द्र में एक महिला चिकित्साधिकारी, एक बाल रोग विशेषज्ञ एवं चार स्टाफ नर्स की तैनाती की गई है। प्रसव सेवाओं के अतिरिक्त इन केन्द्रों में प्रसव पूर्व प्रसव पूर्व सेवायें, टीकाकरण परिवार कल्याण सम्बन्धी सेवायें भी उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त इन केन्द्रों में नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाए भी नियमित रूप से प्रदान की जायेगी। इस केन्द्र में परिवार नियोजन के विभिन्न साधन जैसे निरोध, ओरल पिल्स, छाया अंतरा कॉपर-टी एवं महिला नसबन्दी की भी सुविधा प्रदान की जायेगी। प्रारम्भ में 10 बेड स्थापित किये गये है, जिन्हें आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकेगा। जटिल प्रसवों को मेडिकल कालेज आसानी से रेफर कियास जा सकेगा।

इस अवसर पर सीडीओ रवींद्र कुमार,मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पनारानी, सीएमएस डॉ एचके मिश्र सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago