महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने आबकारी,व्यापार,विद्युत ,परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में प्रगति की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर सी, डी व ई ग्रेड वाली योजनाओं में कठोर चेतावनी देते हुए तत्काल कार्यवाही कर प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया।उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जीबीसी में शामिल उद्यम जिन्होंने अब तक उत्पादन नहीं शुरू किया है, उनमें उत्पादन शुरू कराएं। डिजी शक्ति में संतोषजनक प्रदर्शन न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को माह के अंत तक न्यूनतम 2500 स्मार्ट फोन,टैबलेट वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने गन्ना भुगतान को शत–प्रतिशत करने का निर्देश दिया।
राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा 24, धारा 80, 116, व 34 के मामलों सहित 05 साल से पुराने लंबित वादों को माह के अंत तक शून्य करने और 03 साल व 01 साल से पुराने लंबित वादों की नियमित सुनवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम सहित सभी मजिस्ट्रेट लक्ष्य निर्धारित करते हुए लंबित वादों को शून्य करें। राजस्व विभाग को विभागों से प्राप्त आरसी के सापेक्ष वसूली को बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने दर्पण डैशबोर्ड पर जनपद के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा की बेहतर रैंक मिलने से सबकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए सबको अधिक प्रयास करना होगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, डीसी वाणिज्य कर आरपी चौरसिया, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, सभी तहसीलदार एवं राजस्व कार्मिक सहित अन्य संबंधितअधिकारी उपस्थित रहें।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…