डीएम ने की पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स की क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स के संदर्भ में सभी लाइन विभागों को निर्देशित किया कि डेटा को सत्यापित करने के उपरांत ब्लॉक स्तर पर प्रेषित कर दें और खंड विकास अधिकारी डेटा को सत्यापित करने के उपरांत जिलास्तर पर भेज दें, ताकि निर्धारित समय-सीमा में जिलास्तर पर प्रेषित किया जा सके।
उन्होंने निर्देशित किया कि पंचायत पुरस्कार योजना के लिए चयनित गांवों की सूची और डेटा भी प्रत्येक विकास खंड से प्रेषित करें, ताकि सभी निर्धारित मानकों पर चयनित ग्राम पंचायतों को संतृप्त करते हुए पुरस्कार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जा सके। साथ ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को परफॉर्मेंस ग्रांट योजना के तहत कराए गए कार्यों की सत्यापन आख्या शनिवार तक प्रेषित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

4 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

7 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

7 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

7 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

8 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

9 hours ago