वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
प्रमुख कार्यकारी निर्देशक/ संरक्षा रेलवे बोर्ड संजय मिश्रा ने सोमवार
2 दिसम्बर 2024 को बनारस स्टेशन एवं वाराणसी जंक्शन पर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के क्रू लाँबी का संरक्षित रेल संचलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ्टी निरीक्षण किया ।
इस निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बालेन्द पाल , मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अजय ऋषि तथा मुख्य क्रू नियंत्रक सुरेंद्र एच यादव सहित वाराणसी मंडल के संबंधित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे। निरीक्षण में प्रमुख कार्यकारी निर्देशक/ संरक्षा रेलवे बोर्ड संजय मिक्ष्रा ने बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन के विस्तार के साथ रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल,परिचलनिक व्यवस्था , प्लेटफार्मो के शेड तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु विभिन्न व्यवस्था, ग्लोशाइन स्टेशन नाम बोर्ड, साइनेजेज, सुधार समेत यात्री सुख-सुविधाओं के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।
इसके उपरान्त उन्होंने वाराणसी जंक्शन पर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के क्रू लाँबी का निरीक्षण किया और निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लोको पायलट के ड्यूटी घंटे, विक्ष्राम घंटे , असामान्यता रजिस्टर, श्वास परीक्षण मशीन की उपलब्धता,मैनूयल साइन औन और साइन आँफ का गहन निरीक्षण किया और सही पाया तथा संरक्षित रेल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…
एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…
फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…
गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…
मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…