डीएम ने की उद्योग व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली। सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए लक्ष्य 1700 है, जिसके सापेक्ष 2369 आवेदन इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। बैंकों द्वारा विगत वर्ष और इस वर्ष के कुल 617 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं और 479 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतु बैंकर्स को निर्देशित किया। उन्होंने आवेदन अस्वीकृति की उच्च दर पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को ठोस कारण के आधार पर ही सीएम युवा के आवेदनों को अस्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि योजना के संदर्भ में बैंक सकारात्मक मानसिकता के साथ कार्य करें । उन्होंने जिला उद्योग केंद्र को सीएम युवा के तहत प्राप्त आवेदनों का उचित परीक्षण करने के उपरांत ही बैंकों को प्रेषित करने के लिए कहा, साथ ही सीएम युवा में बैंकों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए उन्हें और मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया
सहायक आयुक्त ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में भौतिक लक्ष्य 160 के सापेक्ष 84 आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 47 आवेदनों को स्वीकृत कर 35 में ऋण वितरित किया गया है। इसी प्रकार ओडी ओपी योजना के तहत 26 के लक्ष्य के सापेक्ष 24 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, जिसमे 17 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 06 आवेदकों को बैंकों द्वारा ऋण का वितरण किया गया है। योजना में प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी बैंकों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दौरान फायर सेफ्टी को लेकर प्रश्नों की बड़ी संख्या को लेकर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि परियोजनाओं के संदर्भ में विभाग अनावश्यक प्रश्न खड़े कर परियोजना को विलंबित न करें और जो प्रश्न उठाए जा रहे हैं, उसके निस्तारण हेतु उद्यमी को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि जनपद में निवेश अनुकूल माहौल का सृजन किया जा सके।
इसी प्रकार व्यापार बंधु की बैठक में उपायुक्त राज्यकर द्वारा जीएसटी पंजीयन और जीएसटी संग्रहण के विषय में अवगत कराया।
उन्होंने उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने उद्यमियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए जिला उद्योग केंद्र को व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में उद्यमियों द्वारा विद्युत कटौती और विद्युत विभाग के कर्मियों व अधिकारियों के नंबर न उठाएं जाने की शिकायत पर एसई विद्युत को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करें कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फोन जरूर उठाएं। उन्होंने सभागार से ही विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 को डायल किया।
इस दौरान बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जायसवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, सहायक आयुक्त राज्यकर प्रियंका श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

15 minutes ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

1 hour ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

1 hour ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

2 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

12 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

12 hours ago