विश्व युवा कौशल दिवस पर काबीना मंत्री से मिले बंटी शर्मा, सौंपा प्रतीक चिन्ह और विकास संबंधित मांग पत्र

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक सक्रियता प्रदर्शित करते हुए एक अहम मुलाकात का आयोजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री व विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल से सौजन्य भेंट की गई। इस विशेष भेंट के दौरान अपना दल (एस) के श्रावस्ती जिला महासचिव बंटी शर्मा ‘रवि’ ने मंत्री को गेहूं के डंठल से तैयार किया गया हस्तनिर्मित पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘कप एवं प्लेट’ भेंट स्वरूप सौंपा। यह चिन्ह श्रावस्ती के एक युवा द्वारा निर्मित है, जिसे मंत्री ने युवाओं की कौशल क्षमता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिले से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा, जिस पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर. पी. गौतम, विधायक एवं नेता विधानमंडल दल राम निवास वर्मा, विधायक आर. के. पटेल, समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल युवाओं के कौशल को सम्मानित करने का प्रतीक बना, बल्कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने का भी अवसर सिद्ध हुआ। जनपद में इसे पार्टी की जनसंपर्क व संगठनात्मक सक्रियता की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

56 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

60 minutes ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

1 hour ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

1 hour ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

2 hours ago