पुलिस ने बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलाया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने नूनखार रेलवे स्टेशन पर घूम रही एक छोटी बच्ची के पाए जाने की सूचना खुखुंदू थाने को दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची खुखुंदू पुलिस ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उससे नाम और पता पूछने का प्रयास किया, किंतु बच्ची घबराई हुई थी कुछ बता नहीं पा रही थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची ग्राम पिपरा शुक्ल निवासी प्रमोद तिवारी की पुत्री है। पुलिस ने तत्काल प्रमोद तिवारी से संपर्क कर बच्ची की तस्वीर भेजी, जिस पर उन्होंने बच्ची को पहचान लिया और बताया कि यह उनकी बेटी है, जो खेलते-खेलते घर से निकलकर कहीं चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। खुखुंदू पुलिस ने प्रमोद तिवारी और उनके परिजनों को थाना बुलाकर बच्ची को सकुशल उनको सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सही-सलामत पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Karan Pandey

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

28 minutes ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

55 minutes ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

58 minutes ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

1 hour ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

2 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

23 hours ago