डीएम ने की विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि जिन निर्माण परियोजनाओं में प्राप्त धनराशि का 75% उपभोग किया जा चुका है, उनमें शासन को यूसी प्रेषित करें। अनारंभ परियोजनाओं को तत्काल आरंभ करे। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं 90% प्रतिशत तक पूर्ण हो गई हैं, उनको एक माह के भीतर पूर्ण करें।
उन्होंने वनटांगिया ग्रामों में निर्माणधीन सड़क परियोजनाओं में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। हरैया मौलाही मार्ग और इंडो नेपाल बॉर्डर मार्ग में भी विगत माह की तुलना में प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कस्तूरबा विद्यालयों में निर्माणकार्य गतिमान हैं, उन सभी का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति से अवगत कराएं।बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने और यूपीसिडको की परियोजनाओं के विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन यूपीसिडको को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड डी.पी. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
प्रदीप कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago