वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु डीएम ने की जिला टास्क फोर्स की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बीडीओ, ईओ और डीपीआरओ मानसून से पूर्व और मानसून के दौरान व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई, एंटीलार्वा का छिड़काव और साफ–सफाई सुनिश्चित करें। आशा घर–घर भ्रमण कर हाई ग्रेड फीवर वाले मरीजों को चिन्हित करें, ताकि मरीजों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हाई ग्रेड फीवर के प्रकरणों में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें ताकि कारणों का पता लगाकर आवश्यक रोकथाम किया जा सके। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि अगले 3–4 दिनों में सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा अधीक्षक, एएनएम और आशा का नाम और नंबर अंकित हो जाए। परतावल और घुघली में हाई ग्रेड फीवर की कम रिपोर्टिंग पर नाराजगी व्यक्त की और रिपोर्टिंग सुधारने का निर्देश दिया।
जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता करते हुए कुछ सीएचओ द्वारा अनुपस्थित रहने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने लगातार अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ को नोटिस जारी कर हटाने का निर्देश दिया। नवीन उपकेंद्रों के संचालन के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत घरों में नवीन उपकेंद्रों संचालन किया जाए और इस हेतु एमओआईसी संबंधित ग्राम प्रधान से आवश्यक अनुबंध कर लें।
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में स्पूटम की जांच न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 20 से कम स्पूटम की जांच करने वाले सीएचओ को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का निर्देश दिया और इसके जरूरी तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में सीएमओ डॉ नीना वर्मा, सीएमएस डॉ ए.के. भार्गव, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ राकेश कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस अमरनाथ राय सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

DDU University Gorakhpur: 52 लाख का अनुदान स्वीकृत, 20 शोध परियोजनाओं को मिली मंजूरी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 minute ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

17 minutes ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

25 minutes ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

28 minutes ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

48 minutes ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

1 hour ago