अज्ञात कारणों से तीन झोपड़िया जल कर खाक

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कस्बा गढ़िया रंगीन में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से तीन झोपड़िया और झोपड़ी में रखा सामान जल कर राख हो गया।आग की चपेट में आने से गाय व भैंस के एक-एक बच्चो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक भैंस झुलस गई। घर मे रखा कपड़े,चारपाई,अनाज आदि सामान जल कर खाक हो गया।पड़ोस में तालाब होने के कारण ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।गढ़िया रंगीन की शांति देवी ने बताया उसके पति की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है,वह किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रही है। बुधवार दोपहर उसकी तीन झोपड़ियों में अचानक आग लग गई।आग देखते ही बिकराल रूप धारण कर लिया किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।आग से जलकर झोपड़ी में बंधी गाय व भैंस के बच्चो की जलकर मौत हो गई।एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। जानवरों के बचाने के चक्कर में लड़की भी मामूली रूप से झुलस गई।आग से बिस्तर,चारपाई,अनाज सहित किवाड़ तक जल गई।शोर सुनकर ग्रामीण आ गए उन्होंने पड़ोस में स्थित तालाब से बाल्टियों द्वारा पानी भरकर किसी तरह आग पर काबू पाया।मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आग लगने के कारणों जांच की।वहीं हल्का लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर शांति देवी को सरकार की तरफ से मिलने वाली हर संभव मदद का आश्वासन दिया हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

6 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

6 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

6 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

9 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

9 hours ago