Categories: Uncategorized

डीएम ने किया जिला स्वच्छता समिति की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी द्वारा आरआरसी के निर्माण, व्यक्तिगत शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन फेज–ll, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बिंदुवार किया गया। उन्होंने डीपीआरओ को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापना से पूर्व संबंधित ब्लाक में निकलने वाले प्लास्टिक वेस्ट का सर्वे करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख ग्रामीण बाजारों यथा कोल्हुई, ठूठीबारी, सिंदुरिया, भिटौली, श्यामदेउरवा आदि में डोर–टू–डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। बाजारों से यूजर चार्ज के संग्रहण हेतु भी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त नवीन आवेदनों की प्रभावी जांच के उपरांत ही स्वीकृत करने का निर्देश है। उन्होंने निर्देशित किया कि आरआरसी का नियमित संचालन हो, इसको डीपीआरओ सुनिश्चित कराएं। उन्होंने एक माह के भीतर शत–प्रतिशत ग्राम सचिवालयों जनसेवा केंद्रों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु पेरीअर्बन गांवों का चयन मानक के अनुसार करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, जिला पंचायतीराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी जल निगम आतिफ हुसैन सहित सभी बीडीओ आदि उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

5 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

6 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

6 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

6 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

6 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

6 hours ago