Categories: Uncategorized

डीएम ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिया निर्देश

लंबे समय से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थिति पर हुई कार्यवाही

शत–प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

आशा की भर्ती को अविलंब पूर्ण करें—
डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ- शिशु मृत्यु दर,
टीकाकरण, वीएचएसएनडी, एनसीडी,आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग उन्मूलन, परिवार नियोजन, ई–संजीवनी आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।
उन्होंने टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि टीकाकरण में बैकलॉग को समाप्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। उन्होंने निर्देशित किया कि बैकलॉग को दूर करने के संदर्भ में की गई कार्यवाही और जन्मोपरांत टीकाकारण की सूची का भौतिक सत्यापन कर 15 दिन में अवगत कराएं। उन्होंने ई–संजीवनी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए टेली कंसल्टेशन में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए टेली कंसल्टेशन को और ज्यादा और गुणवत्तापरक बनाने का निर्देश दिया। ओपीडी की समीक्षा करते हुए बिना अनुमति और सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित बृजमनगंज की सीएचओ रवीना और लक्ष्मीपुर में तैनात एएनएम शैलेष यादव व विनीता कुशवाहा और परतावल में तैनात एएनएम सिंपल शर्मा को हटाने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में जन्मे शत–प्रतिशत बच्चों को बीसीजी सहित समस्त टीकों को लगवाते हुए मंत्रा ऐप पर फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव में वृद्धि का निर्देश दिया। अल्ट्रासाउंड हेतु ई–वाउचर सुविधा की समीक्षा करते हुए पनियरा और बृजमनगंज में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की और समस्त गर्भवती महिलाओं को ई–वाउचर जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि गर्भवती महिलाओं को टेली कॉलिंग कर ई–वाउचर के विषय में जानकारी दें। एनआरसी की समीक्षा करते हुए निचलौल से विगत दो माह में कोई बच्चा एनआरसी में न आने पर नाराजगी व्यक्त की और सैम बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी रेफर करने हेतु निर्देशित किया।
संचारी रोग अभियान के संदर्भ में माइक्रो प्लान 27 जून तक सीएमओ कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया। एईएस, जेई सहित संचारी रोगों पर प्रभावी रोक लगाने के संदर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि देखें कि इनका कोई पॉकेट विकसित न होने पाए। आशाओं की भर्ती को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थियों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, डा.राकेश कुमार, समस्त एम.ओ.आई.सी. ,क्षय रोग अधिकारी डॉ. विरेन्द्र आर्या सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

2 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

3 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

3 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

5 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

6 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

6 hours ago