डीएम ने निपुण भारत व जिला पोषण समिति की बैठक की

प्राथमिक विद्यालयों में छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम न होने पर डीएम ने की नाराजगी व्यक्त

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निपुण भारत और जिला पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।
निपुण भारत की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट धनराशि को प्राथमिकता के आधार पर उचित मदों में व्यय करते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक माह में रिपोर्ट उनके समक्ष में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कंपोजिट धनराशि को विद्यालय में रैम बनवाने, विद्युतीकरण करने, व्हाइट बोर्ड लगवाने, शौचालय निर्माण और सुंदरीकरण जैसे कार्यों में इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा में न्यूनतम दो ट्यूबलाइट और एक पंखा लगवाने का निर्देश दिया। शासन से विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि को अनिवार्य रूप से नियमानुसार खर्च करते हुए विद्यालय में कार्य कराएं। उन्होंने छात्र एवं शिक्षक की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से कराने में जनपद की प्रगति असंतोषजनक होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए, तत्काल प्रभाव से टैबलेट में संबंधित ऐप को डाउनलोड करवाते हुए सभी शिक्षकों द्वारा छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति को टैबलेट के माध्यम से सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निर्देश दिया।
पोषण समिति की समीक्षा में उन्होंने विभिन्न ब्लाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवाचार को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में उन्होंने अलग–अलग ब्लाकों को 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन करते हुए अलग–अलग योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पनियरा को आदर्श पोषण वाटिका स्थापित करने, सिसवा को गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य व पोषण प्रबंधन प्रभावी ढंग से करने, निचलौल में मुसहर बस्तियों में बच्चों के लर्निंग आउटकम में सुधार करने, नौतनवां में सैम/मैम बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पुनर्वास करने और विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने, लक्ष्मीपुर में मिशन यशोदा के अंतर्गत लर्निंग आउटकम में सुधार और प्रगति संबंधी आख्या उनके सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने 09 मार्च से शुरू हो रहे पोषण पखवाड़े को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षण में प्रभावी सुधार हेतु संबंधित विभाग सभी जरूरी कदम उठाएं।
इस दौरान बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, डीपीओ दुर्गेश कुमार सहित सभी एबीएसए और सीडीपीओ उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

3 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

3 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

3 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

3 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

5 hours ago