डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में महराजगंज महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में स्थल निर्धारण, विभिन्न कार्यक्रमो के निर्धारण, विभागीय स्टॉल, शिल्पग्राम, स्थानीय कलाकारों के चयन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत, अग्नि सुरक्षा, पंडाल, मंच आदि के संदर्भ संबंधित विभाग निर्धारित मानकों के अनुसार जांच के उपरांत ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्टालों में उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादों को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभागीय स्टॉल हेतु भी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को भी महोत्सव में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग महोत्सव हेतु अपनी तैयारियों को शुरू कर दें। अपर जिलाधिकारी को विभिन्न कार्यक्रमो हेतु समितियों को गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीएम डीआईसी को ओडीओपी उत्पादों के स्टॉल हेतु विभिन्न जनपदों में संपर्क करने का निर्देश दिया। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को प्लान तैयार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, पीडी रामदरश चौधरी, एसडीएम सदर रमेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

📜 18 फ़रवरी का इतिहास: देश-दुनिया की वे घटनाएँ जिन्होंने समय की दिशा बदली

🗓️ 18 फ़रवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ 18 फ़रवरी का दिन भारतीय और विश्व इतिहास…

2 minutes ago

फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा 2026: पंचांग के अनुसार आज का पूरा दिन कैसा रहेगा

📌 पंचांग 18 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और चंद्रबल आज का…

18 minutes ago

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

1 hour ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

8 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

9 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

9 hours ago