डीडीयू के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के आचार्य डा. जोन्नादा एवीपी राव निलंबित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के आचार्य डा. जोन्नादा एवीपी राव सोमवार, 02 सितम्बर 2024 को पूर्वाह्न सत्र में कार्यालय खुलने के समय विभागीय शैक्षणिक एवं कार्यालयी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, विभागीय रिसर्च लैब में कार्य कर रहे एक प्रोफेसर को अपशब्द कहते हुए उनके लैब के दरवाजे को लात मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए उन्हें विभाग से बाहर निकलने के लिए विवश करने एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर विद्यार्थियों तथा अन्य विभागीय शिक्षकों का विभाग में प्रवेश अवरूद्ध करने के कारण कुलपति प्रो पूनम टंडन के आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय परिनियम अध्याय सोलह के खंड 1 के संख्या 16.04 (1) (बी) के प्रावधानों के अन्तर्गत डा० जोन्नादा एवीपी राव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
कुलसचिव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निलम्बन अवधि मे डा० जोन्नादा एवीपी राव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, निलम्बन अवधि में डॉ. राव नियंता कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे तथा बायोटेक्लनोलॉजी विभाग में इनका प्रवेश वर्जित होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

9 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago