राज्यपाल के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत डीएम ने की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मुसहर और वन टांगियां ग्रामों में समाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस संदर्भ में आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के लाभार्थियों की भी सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया। राज्यपाल के हाथों पोषण पोटली के वितरण कराए जाने के लिए भी पोटली तैयार करने हेतु सीएमओ को आदेशित किया।
उन्होंने बीएसए, सहायक पर्यटक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि को भी कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियों को पूरा करने करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी को समस्त तैयारियों के पर्यवेक्षण हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

1 hour ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

2 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

2 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

6 hours ago