डीएम ने मतदेय स्थलों पर एएमएफ की व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित करने के लिए दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत समस्त मतदेय स्थलों पर एएमएफ की व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
उक्त के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसडीओ टेलीफोन्स सहित समस्त विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंता/अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, रैम्प, शौचालय, फर्नीचर, साइनेज, हेल्पडेस्क, वेटिंगरूम, मोबाइल नेटवर्क, चार पहिया वाहन मतदेय स्थल पर पहुंच की स्थिति आदि की समीक्षा कर ली जाए। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को समस्त मतदेय स्थलों का भ्रमण दिनांक 04 अप्रैल 2024 तक कर लिये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मतदेय स्थल पर कोई कमी पायी जाती है तो उसे आपस में सामंजस बनाकर पूर्ण कराते हुए सूचना समस्त उपजिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली महोत्सव 24 फरवरी से 3 मार्च 2026- होलाष्टक से धूलिवंदन तक-चंद्रग्रहण,आस्था, ज्योतिष और व्यवहारिकता के बीच संतुलन

होलाष्टक की मान्यताएं हमें संयम,अनुशासन और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं, जबकि होली का रंगोत्सव…

40 minutes ago

फर्जी अपहरण की कहानी निकली, मोबाइल पर लड़की को परेशान करने से जुड़ा मामला

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…

1 hour ago

महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्रो का किया निरिक्षण

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा के…

1 hour ago

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए औरैया…

1 hour ago

पुलिस लाइन देवरिया में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने…

2 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 128 वाहन चालकों पर कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…

2 hours ago