भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

बार्डर पर अवैध नेपाली शराब की तस्करी बदस्तूर जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ भारत-नेपाल बार्डर पर अवैध नेपाली शराब की तस्करी बढ़ गई है। गुरुवार को ठूठीबारी पुलिस प्रशासन ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर गांव के समीप से भारी मात्रा में अवैध नेपाल निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु कोतवाली प्रभारी नीरज राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को तड़के सुबह पांच बजे लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र के लालपुर गांव में एक मंदिर के पास से नौ सौ शीशी अवैध नेपाल निर्मित शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त शराब पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से तस्करी के जरिए भारतीय सीमा क्षेत्र में लाया गया। इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाल की सस्ती शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। यही नहीं सक्रिय तस्करों द्वारा नेपाल निर्मित शराब को भारतीय सीमा क्षेत्र के गुप्त गोदामों पर डंप कर मांग के अनुरूप महानगरों तक उसकी सप्लाई करने की योजना जरूर होगा। इसे लेकर बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है।
नेपाली शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम महेंद्र पुत्र राम आसरे निवासी चटिया टोला लालपुर थाना ठूठीबारी बताया है। बरामदगी टीम में लक्ष्मीपुर खुर्द के चौकी इंचार्ज ब्रह्म कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार, अजीत यादव, पवन गिरी, बेचन यादव शामिल रहे है।
इस संदर्भ में प्रभारी नीरज राय ने बताया कि अवैध नेपाली शराब को जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

44 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

56 minutes ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

1 hour ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

1 hour ago