जनपद के 12 विकासखंडों व 11 नगर निकायों से एकत्रित 23अमृत कलश लखनऊ भेजा गया
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद के सभी ब्लाकों व नगर निकायों से मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत एकत्रित अमृत कलशों को लेकर जाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जनपद के सभी ब्लाकों और नगर निकायों से एकत्रित अमृत कलश आज लखनऊ में 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुए। जनपद के कुल 12 विकास खंडों और 11 नगर निकायों से एकत्रित कुल 23 अमृत कलश बालाजी लॉन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एकत्रित किया गया। यहां से कुल 24 वालंटियर जिला युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में आज लखनऊ पहुंचेंगे।28 अक्टूबर को सभी यात्री प्रदेश के अन्य जनपदों से आने वाले अमृत कलश यात्रियों सहित लखनऊ के विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण करेंगे और फिर वसुधा वंदन वाटिका झूलेलाल पार्क लखनऊ पहुंचेंगे, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 29 अक्टूबर को सभी यात्रियों को मुख्यमंत्री द्वारा शिल्पग्राम से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विभिन्न गांवों और वार्डों की मिट्टी कर्तव्य पथ पर बनने वाले अमृत उपवन का हिस्सा बनेगी। यह जनपद के लिए गर्व का विषय है। सभी अमृत कलश यात्रियों को पूरे जनपद की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।इस अवसर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…