हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ बिलरियागंज का मेला

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
बिलरिया गंज बाजार में बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा का मेला देर रात्रि हर्षोल्लाह के साथ संपन्न हो गया।
इस मौके पर आजाद धर्म रक्षक दल पक्का पोखरा द्वारा भारतीय वैज्ञानिक केंद्र इसरो मुख्यालय की झांकी का प्रस्तुतीकरण अपने पंडाल पर किया गया था, जो एक चर्चा का विषय बना है । इसी कड़ी में शिव शक्ति समिति द्वारा गंगोत्री की सीन का प्रस्तुतीकरण अपने पंडाल पर पुराने चौक पर किया गया था वह अभी एक चर्चा का विषय रहा साथ-साथ यंगस्टार क्लब बजरंग नगर कासिमगंज बाल धर्म रक्षक दल शिव मंदिर नया चौक लायंस क्लब बघैला द्वारा अपने-अपने पंडाल को अनोखे अंदाज में सजाकर मां दुर्गा की प्रार्थना विस्थापित की गई थी, जिसका देर रात तक मेले में आए हुए दर्शनार्थियों ने दर्शन किया और पूजा अर्चना किया तथा प्रसाद लेकर अपने घरों को रवाना हुए ।
इस मौके पर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष बिलरियागंज बसंत लाल महिला और पुरुष की पुलिस बल टीम लगा रखी थी और वही अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस फोर्स आम आदमी की भीड़ में दौड़ रही थी । खुद ही वसंतलाल अपने साथ दलबल लेकर मेले में कभी पदयात्रा तो कभी फोर व्हीलर से चक्कर काट रहे थे। पक्का पोखरा आजाद धर्म रक्षक दल के पंडाल से रोशन लाल पत्रकार खोया पाया कैंप लगा कर मेले से संबंधित और अन्य प्रकार की सूचनाओं का प्रसारण कर रहे थे ।साथ ही साथ पक्का पोखरा पर शुक्रवार की शाम बिरहा के शानदार कंपटीशन के आयोजन के बारे में भी आम जनता को बताया जा रहा था । बता दें कि पक्का पोखरा पर हर साल लोकगीत व विरह का आयोजन होता है उसी कड़ी में इस साल भी क्षेत्रीय जनता के मनोरंजन के लिए बिरहा का आयोजन किया गया है, जिसमें बलिया से अखिलेश यादव और इलाहाबाद से सुमित्रानंदानी पधार रही हैं। मेले के अंदर नन्हे मुन्ने बच्चे और माताओ बहनों की भीड़ हर पंडाल पर देर रात तक चलती रही महिलाएं अपनी जरूरत की खरीददारी करती रही तो बच्चे फास्ट फूड की दुकानों पर खाते पीते नजर आरहे थे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

15 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

15 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago