25 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा डीएम ने जताई नाराजगी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को 25 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों पर डिवाइडर में लगाए गए पौधों के रख-रखाव पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि साफ-सफाई और पौधों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि डिवाइडर में लगाए गए पौधे शहर की सुंदरता और हरियाली को बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति देखकर लगता है कि संबंधित विभाग अपने दायित्व का सही निर्वहन नहीं कर रहे हैं। घास-फूस की सफाई, पौधों की देखभाल और उनकी उचित सिंचाई अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिम्मेदार विभाग नियमित निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि सभी पौधे स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/supreme-courts-strong-comment-on-the-functioning-of-high-court-judges/
इसके साथ ही डीएम ने अन्य निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण होना चाहिए। “गोरखपुर मुख्यमंत्री सिटी है, यहां के अधिकारी का कर्तव्य है कि शहर को बेहतर ढंग से विकसित करें और जनपद को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएं। जनता की सुविधाओं से जुड़े कामों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,” डीएम ने स्पष्ट कहा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/villagers-protested-against-the-non-operation-of-boats/
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परियोजना की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और यदि किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, परियोजना निदेशक दीपक कुमार सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित निरीक्षण करें और जनता के हित में योजनाओं को धरातल पर उतारें।
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर के विकास कार्यों में सभी अधिकारियों की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago