हाईकोर्ट जजों के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

जजों के लिए परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन सिस्टम की ज़रूरत: जस्टिस सूर्यकांत

नई दिल्ली, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में लंबित मामलों और फैसले में होने वाली देरी पर गंभीर चिंता जताई है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि अब समय आ गया है जब हाईकोर्ट के जजों के कामकाज का आकलन करने के लिए परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन सिस्टम लागू किया जाए।

यह टिप्पणी झारखंड हाईकोर्ट के एक मामले की सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें तीन साल तक आपराधिक अपील का फैसला सुरक्षित रखे जाने के बाद सुनाया गया। बेंच ने कहा, “हम स्कूल प्रिंसिपल की तरह जजों पर निगरानी नहीं रखना चाहते, लेकिन एक ऐसी स्व-प्रबंधन प्रणाली बननी चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो कि उनकी मेज पर फाइलों का ढेर न लगे।”

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/india-us-trade-tensions-trumps-unexpected-blow-to-the-pharmaceutical-sector/

जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि हर न्यायाधीश को एक ही तराजू में नहीं तोला जा सकता। कुछ जज दिन-रात मेहनत कर मामलों का शानदार निस्तारण कर रहे हैं, वहीं कुछ दुर्भाग्यवश अपना काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को सुधारने के लिए ठोस पैरामीटर और गाइडलाइन तय करना जरूरी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

2 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

2 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

3 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

3 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

3 hours ago