डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने गौशाला स्थल धरसवां का किया निरीक्षण

उपलब्ध भूमि पर छायादार पौध लगाए जाने के दिए निर्देश

गौवंशों का फल, गुड, चारा खिलाकर की गो-सेवा
गोआश्रय स्थल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) अस्थाई गौस्थल में संरक्षित निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत धरसवा में संचालित अस्थाई गौआश्रय स्थल का निरीक्षण कर गोवंशों के लिए भूसे, चारे पानी इत्यादि का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गौशाला के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहॉ पर 766 गौवंश संरक्षित हैं जिनके लिए लगभग 265 कुण्टल भूसा उपलब्ध है। डीएम को बताया गया कि गौशाला में संरक्षित गौवंशों के लिए शीतल पेयजल तथा हरा चारा (चरी) तथा आवास का भी माकूल बन्दोबस्त है। डीएम डॉ. चन्द्र ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि उपलब्ध भूमि पर अधिक से अधिक संख्या में छायादार वृक्ष लगाए जाएं ताकि गौवंशों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा एस.के. त्रिपाठी, प्रधान सविता पाण्डेय, एडीओ सहकारिता अमर सिंह, एडीओ आईएसबी सत्यव्रत श्रीवास्तव, एडीओ महिला ज्योति सिंह, एडीओ पंचायत विधानचंद, एपीओ मनरेगा संदीप त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि राम सुन्दर पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

5 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

5 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

5 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

6 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

6 hours ago