एक नगर पालिका, चार नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशियों के ऐलान के साथ जिले में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l नगर निकाय चुनाव में जनपद की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दिया था। परंतु भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले थे।रविवार को दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व ने जारी कर दिया। जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थेl
जारी सूची में जनपद के एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की गईl जनपद मुख्यालय नगर पालिका से निवर्तमान चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, नवगठित नगर पंचायत बेलहर कला से अत्रिमुनि राय, हैंसर से रिंकूमणि, बखिरा उर्फ बाघनगर से हरिओम बक्शी, मेंहदावल से अर्चना पाण्डेय को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि मगहर व हरिहरपुर को होल्ड कर देने से सभी की सांसे अटकी हुयी हैl

प्रत्याशियों की घोषणा से समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार कियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago