धरती को मनवानुकूल बनाए रखने के लिए वन व नदियों का संरक्षण महत्वपूर्ण है : श्यामकरन टेकड़ीवाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) महामना मालवीय मिशन एवं गायत्री चेतना केंद्र द्वारा मैदानी बाबा आश्रम डिगिहा के तत्वावधान में, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक पर परिचर्चा का आयोजन कर जल , जंगल , जमीन व जलवायु को मानव जीवन के अनुकूल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का सामुहिक संकल्प लिया गया।गायत्री चेतना केंद्र सभागार में उपस्थित मालवीय मिशन रूल ऑफ लॉ सोसायटी किसान परिषद , कबीरपंथ परिजन , साईं संस्थान से जुड़े परिजन व गायत्री परिजन तथा पर्यावरण के लिए काम कर रहे समाजसेवियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा की धरती को मनवानुकूल बनाए रखने के लिए वन व नदियों का संरक्षण महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम आयोजक मालवीय मिशन अध्यक्ष बहराइच (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की जनपद के मठ मंदिर , विद्यालय चिकित्सालय , खाली पड़े सार्वजनिक स्थलों व विशेषकर सरयू नदी के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण व उन्हें संरक्षित करने का जन सहयोग से प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि धरती हरीभरी बनी रह सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री चेतना केंद्र व्यवस्थापक पूर्व प्राचार्य आरपीएन श्रीवास्तव ने कहा की चेतना केन्द्र के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है ।
संचालन संघ चिंतक अर्जुन कुमार दिलीप ने किया।
इस अवसर पर पर्यावरण क्षेत्र में काम करने वाले समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता , समाजसेवी बौद्व विचारक आरपी बौद्ध , गायत्री परिव्राजक राम लखन गुप्ता व समाजसेवी प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव को मालवीय मिशन द्वारा सम्मानित भी किया गया।
आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से समाजसेवी राजन सिंह , ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव , चंद्रिका प्रसाद गुप्ता , ओमकार नाथ , जे०पी सिंह जीतू , गौ सेवक शिव पूजन वर्मा , महिला मंडल संयोजिका मिथलेश , युवा भाजपा नेता उत्कर्ष श्रीवास्तव , हिमांशु गुप्ता , गायत्री परिव्राजक जगदीश मिश्र आदि उपस्थित रहे।समापन अवसर पर धरती को मानवानुकूल बनाए रखने के लिए व प्रकृति संरक्षण के लिए माँ गायत्री प्रतिमा के समक्ष सामुहिक प्रार्थना भी किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

4 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

4 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

4 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

4 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

5 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

5 hours ago