डीएम ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सियरासाथां, प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय सियरासाथां के निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में बच्चों से वार्ता किया गया तथा बच्चों के पठन-पाठन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। निरीक्षण में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार बना था। जिलाधिकारी ने विद्यालय में अवस्थित सुविधाओं यथा 19 पैरामीटर्स की प्रगति भी जाना तथा विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं पर बारी-बारी जानकारी प्राप्त किया। विद्यालय 19 पैरामीटर्स संतृप्त पाया गया। विद्यालय में छात्राओं का शैक्षिक स्तर ठीक पाया गया।
प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा का निरीक्षण के समय विद्यालय में भौतिक संसाधन एवं शैक्षिक स्तर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षिक वातावरण संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में अवस्थापना सुविधाए की जांच की गयी तथा विद्यालय में पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा अवस्थापना सुविधाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा के निरीक्षण के दौरान शैक्षिक वातावरण एवं छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक पायी गयी। विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं की जांच की गयी और पाया गया कि दिव्यांग शौचालय अपूर्ण है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए दिव्यांग शौचालय को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जान के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद विनोद मणि त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद व अन्य अधिकारीगण सहित प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ आदि उपस्थित रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago