पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। आज बुधवार को जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील सदर गोण्डा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर एव उच्च प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार का औचक निरीक्षण कर ली जानकारी। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर एवं छात्रवृत्ति उपस्थिति रजिस्टर तथा क्लास रूम में जाकर छात्र/छात्राओं से किताब पढ़वाकर विद्यालय में हो रही पढ़ाई की ली जानकारी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी और उन बच्चों से वहां पर हो रही पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय में आने वाले सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए और इसके साथ- साथ इनको अन्य जानकारियां भी दी जाए।
उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाय। और कहा कि बच्चों के पढ़ाई एवं खान-पान सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत सभी अध्यापक से बच्चों को पढ़ाए जा रहे हैं विषयों के बारे में जानकारी ली और कहां की आप सभी लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा देना सुनिश्चित करें।

 

Editor CP pandey

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

2 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago