बीएसए कार्यालय के औचक निरीक्षण में डीएम को नही मिलीं फाइलें

अनुपस्थित रहे कर्मचारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बुधवार को प्रातः 10 बजते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय बिना सूचना के पहुंच गए है। जिलाधिकारी के बीएसए कार्यालय पहुंचने की सूचना है शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
शासन से लगायत मंडलायुक्त तक जिले के बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों गंभीरता से लेते हुए बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें भारी कमियां पाई गईं।
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में बीएसए कार्यालय के 80% कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साथ ही कई महत्वपूर्ण फाइलें भी गायब मिलीं।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजते ही जिलाधिकारी दो एसडीएम के साथ अचानक बीएसए कार्यालय पहुंच गए। जहां साढ़े 10 बजने के बाद भी कार्यालय पर अधिकतम कर्मी नही पहुंचे थे। इसके बाद जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बीएसए को भी कार्यालय से बाहर करके पत्रावलियों की गहनता से जांच शुरू की।
अस्त व्यस्त कार्यालय में महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने के साथ ही फाइलों के रख रखाव में भी नियमों और मानकों का पालन न किए जाने की लापरवाही सामने आई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। विशेषकर रिटायर्ड शिक्षकों के पेंशन और एरियर भुगतान की फाइलों में किए जा रहे खेल का खुलासा भी हुआ। मानक के अनुसार, सिर्फ उन्हीं फाइलों का रख रखाव था जो डीएम और सीडीओ कार्यालय को भेजी जानी थी।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की तमाम शिकायतें कमिश्नर से लेकर शासन स्तर पर पहुंच रहीं थीं। कार्यालय में घूसखोरी से लेकर लेट लतीफी और स्कूलों में शिक्षकों के नही पहुंचने की भी शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया की विभाग के बीएसए और सभी एबीएसए को प्रतिदिन 5 -5 स्कूलों के औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था। उसका भी अनुपालन नहीं हो रहा था।
उन्होँने स्पष्ट किया कि सभी परिषदीय विद्यालय पर नजर रखी जाएगी। छापेमारी के दौरान मिली खामियों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से जवाब-तलब भी किया जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago