आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और ओपीडी, महिला एवं बच्चा वार्ड, इमरजेंसी, सर्जरी, डायलिसिस भवन सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर दवाओं, इलाज व भोजन की उपलब्धता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी व कूड़े के ढेर मिलने पर जिलाधिकारी ने सीएमएस, अस्पताल मैनेजर और सफाई सुपरवाइजर को फटकार लगाई। मौके पर केवल 09 सफाई कर्मचारी ही उपस्थित मिले, जबकि 23 की तैनाती बताई गई थी। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों व एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई हेतु स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ-सफाई दुरुस्त करने, हर वार्ड के बाहर डस्टबिन रखने तथा बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम को भी निर्देशित किया। निरीक्षण में सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…