डीएम ने किया जिला राजकीय पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)‌। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिला राजकीय पुस्तकालय का स्थलीय किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय कक्ष, वाचनालय कक्ष, शौचालय, पुस्तकालय परिसर आदि को देखा। उन्होंने पुस्तकालय भवन उच्चीकरण के अवशेष कार्यों को 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकों की उपलब्धता भी 02 दिवस के भीतर सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए एक उच्चस्तरीय पुस्तकालय तैयार करें और शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय प्रत्येक दशा में संचालित होनी चाहिए।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और अन्य छात्रों के लिए जिला राजकीय पुस्तकालय में आईआईटी की तर्ज पर अत्याधुनिक और सभी अकादमिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित वाचनालय, आरओ वाटर कूलर, स्वच्छ शौचालय, शांतपूर्ण माहौल और विद्यार्थियों के लिए नीट, जेईई, एसएससी, सिविल सर्विस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी, जिसका लाभ जनपद के परीक्षार्थी उठा सकेंगे।
इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

8 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago