सी.टी.स्कैन मशीन का उपमुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य,परिवार कल्याण, मातृ शिशु कल्याण मंत्री बृजेश पाठक द्वारा महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित सी.टी. स्कैन मशीन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में एम.एल.सी.डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल ने प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो.डॉ0 संजय खत्री,सीएमएस डॉ0 एम.एम.एम.पाण्डेय के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल कर तथा शिलालेख का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर एम.एल.सी.डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि बहराइच जैसे आकांक्षात्मक जनपद में मेडिकल होना जनपदवासियों के गौरव की बात है। मेडिकल कालेज की स्थापना हो जाने से जनपदवासियों को प्रदेश के बड़े जनपदों का रूख नहीं करना पड़ेगा। वक्ताद्वय ने कहा कि सी.टी. स्कैन मशीन की स्थापना से विभिन्न दुर्घटनाओं विशेषकर हेड इंजरी के मामलों में अब चिकित्सक पहले से कहीं बेहतर उपचार कर सकेंगे तथा अनेकों बेश किमती जाने बचाई जा सकेंगी।
एम.एल.सी.एवं विधायक सदर ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में बहराइच अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां पर जनपद के अतिरिक्त पड़ोसी जनपदों के साथ-साथ नेपाल राष्ट्र के मरीज़ भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए आते हैं। वक्ताद्वय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज के लक्ष्य की ओर हम तेज़ी के साथ अग्रसर है। आज जनपदों मे मेडिकल कालेज की स्थापना ही नहीं हो रही है बल्कि उनकों जीवन रक्षक उपकरणों से भी आच्छादित किया जा रहा है। एम.एल.सी. डॉ0 त्रिपाठी ने चिकित्सकों का आहवान किया कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं को उपयोग करते हुए सभी ज़रूरतमन्त मरीज़ों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य व सीएमएस डॉ0 पाण्डेय ने मेडिकल कालेज अन्तर्गत संचालित महर्षि बालार्क चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ0अशोक ने किया। इस अवसर पर संभ्रान्तजन,मेडिकल कालेज का शिक्षण स्टाफ,चिकित्सक तथा बड़ी संख्या छात्र-छा़त्राएं मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

2 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

3 hours ago