डीएम ने किया एमबीडी तटबंध का स्थलीय निरीक्षण

बाढ़ से बचाव एवं राहत व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध (एमबीडी) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से सुरक्षा, सतर्कता और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने हेतु अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने ड्रेनेज खंड-2 के अंतर्गत एमबीडी तटबंध और ग्राम पंचायत गायघाट के ढोलबजा पुरवा कटान स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई व लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को सतत निगरानी रखने और कटान निरोधक परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
तहसील धनघटा स्थित तुरकौलिया में एमबीडी बांध और गायघाट ग्राम सभा के ढोलबजा क्षेत्र में घाघरा नदी से हो रहे कटान का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए बांधों का नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी प्रकार की संभावित आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बाढ़ राहत केंद्रों एवं राहत सामग्रियों की पूरी व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड, जेई पीडब्ल्यूडी, थानाध्यक्ष धनघटा, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

6 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

6 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

6 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

6 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

6 hours ago