डीएम ने पीएचसी व ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को विकास खंड गड़वार के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालय खंड विकास अधिकारी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट और नर्स से स्वास्थ्य केंद्र संचालन व कार्यालय खंड विकास अधिकारी के एपीओ और वरिष्ठ सहायक से वहां से संचालित व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी पर जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मासिस्ट से स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं, इंजेक्शन और फ्रिज की उपलब्धता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दवाओं की उपलब्धता है। जरूरी इंजेक्शन रखने हेतु फ्रिज की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने एएनएम नम्रता सिंह से अस्पताल पर डिलीवरी के बारे में जानकारी ली कि नॉर्मल डिलीवरी होती है। सिजेरियन डिलीवरी नहीं होती है। कार्यालय खंड विकास अधिकारी, गड़वार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर और मनरेगा रजिस्टर को चेक किया। उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर खंड विकास अधिकारी अतुल राय बिना प्रार्थना पत्र के कार्यालय से गायब मिले, इसके अलावा कुछ और कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित नहीं मिले। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी के पूरे महीने और बाकी अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ग्रांट रजिस्टर चेक किया तो पाया कि अंतिम प्रविष्टि और रजिस्टर मेंटेन सहित अन्य विसंगति है। इस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ सहायक पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के मनरेगा रजिस्टर निरीक्षण के दौरान वर्तमान में (आज के दिन) जनपद में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों के बारे में पूछने पर एपीओ ने कहा कि आज कार्य नहीं चल रहा है, कल से कार्य होगा।संतुष्टिपरक उत्तर न मिलने पर जिलाधिकारी ने इन पर भी विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

16 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

16 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

16 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

17 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

17 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

17 hours ago