भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने मनाया भारतीय समाचार पत्र दिवस

सीतापुर(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय समाचार पत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के पंजीकृत कार्यालय मानपुर मे एक समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला , संस्था के पदाधिकारी व क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने कहा कि भारत में समाचार पत्रों की शुरुआत का सम्मान करने के लिए निर्धारित एक दिन को भारतीय समाचार पत्र दिवस के रूप में जाना जाता है, इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाचार पत्रों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक वर्ष 29 जनवरी को मनाया जाने वाला भारतीय समाचार पत्र दिवस सोमवार को है। इसी दिन, 29 जनवरी 1780 को पहला साप्ताहिक भारतीय समाचार पत्र “हिक्कीज़ बंगाल गजट” प्रकाशित हुआ, जिसे “कलकत्ता जनरल एडवरटाइज़र” के नाम से भी जाना जाता है। खैर दोनों ही बात काफी हद तक सही है लेकिन साधारण तौर पर हम कह सकतें हैं कि जैसे – जैसे मानव सभ्यता विकास की दिशा में आगे बढ़ने लगी और हम आधुनिक होने लगे हमने अपने जीवन को सुगम-सहज बनाने के लिए खोज किया और इन्हीं अविष्कारो में से एक अखबार भी है। हमारी अखबारी यात्रा लगभग आज से 400 साल पहले भारत में अखबार व्यापारीकरण के मकसद से ही कोलकाता में आया क्योंकि कोलकाता उस दौरान भी व्यापार का मुख्य केंद्र था और आज भी है। लेकिन धीरे-धीरे हम इसकी उपयोगिता को देखे व समझे तो इसका प्रयोग जनता को जागरूक करने के लिए या यूं कहें कि आजादी की लड़ाई में हथियार के रूप में इस्तेमाल किए और बात अगर आज के मीडिया काल या सूचना काल की करें तो देखेंगे कि केवल भारत में लगभग 70 हजार अखबार कम्पनियां हैं और यह संख्या बढती जा रही हैं। जिस तरह से अखबार समय के साथ बदलता व बढ़ता जा रहा है तो हमें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अखबार ने क्रांतिकारी अदा के साथ – साथ देश को सूचना व आर्थिक क्षेत्रों में विस्फोटक गति दी है जो कि अविस्मरणीय है। हम सब भी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि इतनी मँहगाई के जमाने में भी अखबार ही एकमात्र हैं जो कि आसानी से व दो-चार रूपये में मिलता है और मनोरंजन के साथ-साथ समाचार और जानकारी विस्तृत रूप से देता है, जिसको हम अपने समय के अनुसार शांति से पढ़ कर संग्रह कर सकते हैं। सारे खबरों का खबर रखने वाला अखबार ही आज अपने दिवस में अपने ही पन्ने से गायब हैं पर पाठकों के दिल में जिंदा है और जिंदा रहेगा, बस यही शुभकामनाएं हैं “भारतीय अखबार दिवस” पर। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक श्री शैलेंद्र पांडे जी पूर्व न्यायाधीश उपस्थित रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यांश शुक्ला,प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद तिवारी ,प्रदेश महासचिव विमल सिंह , प्रदेश सचिव अशोक दीक्षित,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव कुमार ,प्रदेश सचिव चंद्रशेखर ,जिला अध्यक्ष मऊ धीरेंद्र प्रताप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष लखनऊ अनुराग सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पवनेश पांडेय आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय पत्रकारों में मदन सिंह चौहान, बृजलाल यादव, पंकज भारतीय, शिवकुमार कठेरिया, मनीष दीक्षित, आशुतोष तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

11 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

11 hours ago