महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से संपादित कराये जाने हेतु एफएलसी ओके मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया गया।
ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम को आज विभिन्न राष्ट्रीय व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा एफएलसी ओके मशीनों का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर पुनः सील करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। सभी प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के उपरांत संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा स्वयं उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मशीनों के सुरक्षित परिवहन और उनके रख-रखाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा–निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने हेतु ईवीएम प्रभारी एक्सईएन जल निगम को जरूरी निर्देश दिया। कहा कि ईवीएम मशीनों के संदर्भ में राजनीतिक दलों के साथ संवाद बनाए रखें। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग का अनुरोध किया।
ईवीएम प्रभारी और एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन ने बताया कि चुनाव के लिए उपयोग हेतु आरक्षित एफएलसी ओके मशीन के तहत 3118 बीयू, सीयू 2502 और वीवीपैट मशीनों की संख्या 2716 है। जबकि ट्रेनिग और जनजागरूकता हेतु क्रमशः 209 बीयू, सीयू और विविपैट आरक्षित रखे गए हैं। राजनीतिक दलों को ईवीएम मशीनों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया गया है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एक्सईएन जल निगम आसिफ हुसैन, सहायक निर्वाचन अधिकारीविजय प्रकाश, भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…