डीएम ने परिषदीय विद्यालयों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज चौक क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय बरगदही बसंतनाथ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न कक्षों को देखा और प्रधानाध्यापक से विद्यालय में शिक्षकों की संख्या, बच्चों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कुल 04 सहायक अध्यापक और 01 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। सभी सहायक अध्यापक उपस्थित हैं, जबकि शिक्षामित्र स्वीकृत अवकाश पर थे। विद्यालय में छात्र–छात्राओं का कुल नामांकन 231 है, जिसमे आज की तिथि में कुल 173 विद्यार्थी उपस्थित हैं। निरीक्षण पंजिका का भी अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यालय के उच्चीकरण और उसको एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु एसडीएम, ईओ चौक शैलेंद्र कुमार को आवश्यक निर्देश दिया।
इसके उपरांत उन्होंने कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास में विद्यार्थियों का कुल नामांकन 261 था, जिसमे 185 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक अजय कुमार पटेल ने बताया कि विद्यालय में 06 सहायक अध्यापक, 03 अनुदेशक और 01 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। 01 सहायक अध्यापक स्वीकृत अवकाश पर थे, जबकि अन्य सभी लोग उपस्थित थे।विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन–पाठन व मध्यान्ह भोजन के वितरण आदि के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।
निरीक्षण के अंत में सोनाड़ी देवी मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने सबसे पहले सोनाडी देवी का दर्शन कर पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने परिसर में विभिन्न पर्यटन कार्यों को देखा और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

9 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

37 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

47 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago