लंबित पत्रावलियों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों, पटलों एवं कक्षों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने न्याय सहायक कक्ष, आयुध लिपिक कक्ष, खनन अनुभाग, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, आपदा नियंत्रण कक्ष, शिकायत कक्ष, नजारत, आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व सहायक कक्ष, जिला कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्ष, भूलेख अनुभाग एवं राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पटलों पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें – सुप्रभात तो एक बहाना है: आस्था, धैर्य और जीवन दर्शन पर प्रेरक कविता
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली लंबित न रहे तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका सहित आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की तथा कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों से कुछ पत्रावलियों को यादृच्छिक रूप से मंगाकर उन पर की गई कार्यवाही, निस्तारण की अवधि एवं पंजिका में अंकन की गहन जांच की। विशेष रूप से शिकायती मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित पटल सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें – लोकसभा-राज्यसभा टकराव से अटका कामकाज
राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने बड़ी फोटोस्टेट मशीन, कंप्यूटर एवं सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही बंदोबस्त अभिलेखों की बाइंडिंग कराने को भी कहा। उन्होंने आपदा की स्थिति में फायर डिस्टिंग्विशर के संचालन संबंधी जानकारी का भी परीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी योगेश चौधरी, बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ओएसडी राकेश कुमार, ईडीएम राकेश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मक्का की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, लार पुलिस…
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)संसद के निचले सदन लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के…
मिठौरा में रोडवेज बस का औचक निरीक्षण: गंदगी देख भड़के अधिकारी, यात्रियों को सड़क पर…
व्यावसायिक शिक्षा को नई धार: सीडीओ ओजस्वी राज के सख्त निर्देश, स्कूलों में लैब संचालन…
संसद गतिरोध पर आमने-सामने खरगे और नड्डा, लोकसभा-राज्यसभा विवाद से ठप हुई कार्यवाही नई दिल्ली…