संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के क्रियान्वयन, संचालन एवं अनुश्रवण के लिए गठित डिस्ट्रीक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (डी0पी0एम0यू0) एवं जिला बैंक समन्वयक की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा योजना के विषय में विवरण देते हुये अवगत कराया गया कि योजना के प्रथम चरण में रुपया 05 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 04 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारन्टी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जायेगा। योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। कौशल प्रशिक्षण से तात्पर्य विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एस०सी०/एस०टी०/ओबीसी प्रशिक्षण योजना/उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित अथवा आई०टी०आई० उत्तीर्ण/पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण/खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित। योजनान्तर्गत आवेदन पत्र केवल आनलाईन विभागीय पोर्टल https://diupmsme.upsdc.gov.in अथवा https://msme.up.gov.in पर ही प्राप्त किये जा रहें हैं।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद का लक्ष्य 1700 निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग/सम्बन्धित विभागो को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष योजनान्तर्गत आवेदन पत्र भरवाये जायें, तथा प्रत्येक बैंक में प्रेषित आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए बैठक में उपस्थित सम्बन्धित बैकों के बैंक समन्वयकों को भी निर्देशित किया गया कि जो भी आवेदन पत्र प्रेषित किये जा रहें है, उनका नियमानुसार समयबद्ध उसका निस्तारण कराये । बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागों को वितरित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सम्बन्धित बैंको को योजनान्तर्गत प्रेषित आवेदन/लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध त्वरित निस्तारण करते हुए लक्ष्यों पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अर्न्तराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई नीति के अन्तर्गत मे0 तिरूपति बाला जी प्रिन्ट पैक लि0 औद्योगिक क्षेत्र, खलीलाबाद के स्वामी श्री नमन वैश्य को मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाभान्वित किया गया तथा जनपद स्तर पर आयोजित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान के 10 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 02 लाभार्थियों एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के एक लाभार्थी को ऋण वितरण भी कराया गया।
इस अवसर पर रोहित गौड़, प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, उदय नारायण प्रधानाचार्य, आई0अी0आई0, मेंहदावल, विशाल कुमार सिंह, निदेशक, आर0सेटी, राजेश कुमार, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा जनपद के समस्त बैंक जिला समन्वयक एवं अधिकारीगण तथा लाभार्थी आदि उपस्थित रहें।
अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…
भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…
था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…