नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास प्रस्तावों पर चर्चा

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर आदर्श नगर पंचायत पयागपुर के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष बालेन्द्र उर्फ बिपिन श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का संचालन ईओ परिमिता सिंह ने किया।बैठक में स्वच्छ भारत मिशन स्कूलों का कायाकल्प अमृत सरोवर वंदन योजना कान्हा गौशाला एमआरएफ सेंटर मार्गों के संदेह कारण व प्रकाश हेतु राउंड पल में स्टेट लाइट तथा तिरंगा लाइट निकाय क्षेत्र के अंत्येष्टि स्थलों के जीरोधा व संपर्क मार्ग पर विकास कार्य डिजिटल पुस्तकालय स्टडी सेंटर कल्याण मंडप पार्क सहित ओपन एयर जिम बस स्टॉप सामुदायिक शौचालय हेतु भूमि प्रबंध आदि विकास कार्यों पर बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हुई।

बैठक के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ईओ परिमिता सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई।उन्होंने बताया कि बैठक में 15 के सापेक्ष 14 सभासद उपस्थित रहे।बैठक में पानी टंकी निर्माण के दौरान पाइप बिछाने के लिए सड़को को खोदने के बाद पुनः सही नहीं कराने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की।बैठक में बरसात के पूर्व नालियों की सफाई की समीक्षा की गई।कई वार्डो में गंदगी पटी होने का मुद्दा भी उठा ।सभासदों ने बताया कि अभी भी साफ सफाई व्यवस्था कर्मियों की लापरवाही से बिगड़ी हुई है।अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता के संबंध में लापरवाही करने वाले दंडित होंगे।बैठक में सभासद बजरंग बहादुर शर्मा,विजय गौतम ,विवेक यादव,मीना मिश्रा,बंदना सिंह रूबी, रावत और संगीता चौहान, निशा तिवारी , सविता सिंह मुकेश शर्मा, मीना रमन देव सिंह ज्योति सरोज जागेश मिश्रा ने अपने अपने वार्ड की समस्या उठाई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

1 hour ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

3 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

3 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

3 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

3 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

3 hours ago