संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के अंतर्गत आने वाले विधियानी रोड की दुर्दशा से नाराज़ होकर स्थानीय नागरिकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे नगरवासियों का सब्र तब टूट गया जब लगातार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। विरोधस्वरूप शुक्रवार को दर्जनों नागरिकों ने सड़क पर धान की रोपाई कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
स्थानीय निवासी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि इस सड़क की हालत बरसात में और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुँचना और रोजमर्रा की आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है। जब बार-बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो हमें यह कदम उठाना पड़ा।
नगरवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए, अन्यथा उनका आंदोलन और तेज होगा। अनोखे विरोध ने सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींचा है और अब यह मुद्दा जनदबाव के रूप में जोर पकड़ रहा है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…
भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…
था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…