गरीब परिवार की बेटी की शादी में आड़े आ रहे धनाभाव में डीएम बने सहारा

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी देवरिया का एक अतिमानवीय चेहरा सामने आया हैl मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी देवरिया अखंड प्रताप सिंह ने मानवीयता की एक नई मिसाल पेश की है ।उन्होंने एक निहायत ही गरीब परिवार की ऐसे समय में मदद की है, जब आज के समय में परिवार के लोग धनाभाव से जूझ रहे होने के कारण एक पिता को अपनी पुत्री की शादी करने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रही थी। तब इस बीच ही डीएम ने इस परिवार का सहारा बनने का बीड़ा उठाया लिया है, जब परिवार को उनके द्वारा एक लाख रुपए का चेक सौंपा गया है।

जिलाधिकारी देवरिया अखण्ड प्रताप सिंह की इस दरियादिली का एक तरफ हर शख़्स प्रशंसा कर रहा है।वहीं आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हर्निया सहित कई बीमारियों से जूझ रहे गढ़वा मिश्र निवासी विश्राम कुमार को कुछ भी सूझ नहीं रहा था। कि आखिर 21 जनवरी को बेटी की शादी चुड़िया निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रामलाल फेकन से होनी है इस होने वाली शादी की तैयारी बिल्कुल नहीं हो पाई है इसे कैसे पूरी करे।
वहीं खराब सेहत की वजह से कई दिन तक अस्पताल में एडमिट रहे थे पिता। जिन्हें अभी हाल ही में उनको डिस्चार्ज किया गया है। वे खुद को आर्थिक और शारीरिक रूप से अक्षम महसूस कर रहे थे। जब उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर 21 तारीख को बिना किसी तैयारी के वे अपनी बेटी का कन्यादान कैसे करेंगे, कि इसी बीच वन स्टॉप सेंटर की टीम ने जिलाधिकारी को देवरिया को विश्राम कुमार के खराब सेहत और गरीबी की जानकारी दी। तब डीएम ने पूरी संजीदगी के साथ प्रकरण को लिया। और एक लाख रुपये का चेक विश्राम कुमार को सौंपा। डीएम ने हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया है और शादी के लिए शुभकामनाएं दी है।
इस मानवीय पहल से अभिभूत विश्राम कुमार ने डबडबाई आंखों से जिलाधिकारी का तहे दिल से आभार वक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएम साहब ने बहुत मुश्किल समय में उनकी मदद की है। परिवार के मुखिया का कहना है कि वाकई डीएम सर पूरे जनपद के अभिभावक है। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी को 21 जनवरी को अपनी बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित भी किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

1 hour ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

2 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

2 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

6 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

6 hours ago