डीएम ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

डीएम व सीडीओ द्वारा खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
जिलाधिकारी ने मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने अतिथियों को बैच लगाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।
उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं जिला प्रशासन के समन्वय से राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के शुभ अवसर पर जिला एथलेटिक्स बालक/बालिका, हैण्डबाल, फुटबाल एवं मेजर ध्यानचन्द्र जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 से 29 अगस्त 2023 तक किया गया।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया तथा मेजर ध्यानचन्द्र जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
जिलाधिकारी से पुरस्कार प्राप्त कर खिलाड़ी अति प्रसन्न हुए। इस अवसर पर बालिका खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की कलाई में राखी भी बांधी। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय, हिमांश पाल, विमलेश ध्रुव, अमित कुमार कन्नौजिया, मनोज यादव, अंशकालिक प्रशिक्षक रामलाल यादव, सुमन यादव एवं खिलाड़ियों के परिजन आदि उपस्थित रहें।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रातः 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल स्टेडियम बी बनाम आदर्श इण्टर कालेज के बीच खेला गया । स्टेडियम बी की तरफ से शनी यादव ने मैदानी गोल कर 1-0 की बढ़त बना लीl दूसरे हॉफ में स्टेडियम बी की तरफ से अतुल, अश्वनी ने 1-1 मैदानी गोल कर अपनी टीम को 3-0 से विजय दिलाकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ए बनाम किसान इण्टर कालेज के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ए ने 2-1 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया विजेता टीम की तरफ से उमेश यादव एवं प्रिंस यादव ने तथा किसान इण्टर कालेज की तरफ से आदर्श ने गोल किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम ए 1 बनाम स्टेडियम बी के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ए ने 2-0 से विजय प्राप्त कर चैम्पियन बनी विजयी टीम से आकाश और कृष्णा सिंह ने 1-1 गोल किया। हॉकी निर्याणक की भूमिका में हिमांशु पाल, महिमा सिंह, करन, रामकरन, सुरेन्द्र, दिनेश रहे।
उन्होंने बताया कि हैण्डबाल बालक प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम एकादश बनाम किसान इण्टर कालेज के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम एकादश 22-17 से विजयी रही। मध्यान्तर तक स्कोर 17-10 रहा विजयी टीम से आलोक यादव ने 10. प्रिन्स ध्रुव ने 5 गोल किये। किसान इण्टर कालेज की तरफ से उमेश यादव ने 7 और प्रिन्स यादव ने 4 गोल किये। विमलेश ध्रुव प्रिन्स, अनन्या आर्या, निशा यादव, नित्या यादव एवं रामलाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

20 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago