शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए डीएम ने जनपदवासियों से की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपदवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी नागरिकों से अपील की है कि 11 से 16 सितम्बर तथा 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक संचालित होने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के द्वितीय एवं तृतीय चरण में छूटे हुए 0-5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों (टीबी, पोलियो, डायरिया, निमोनिया, काली खांसी, गलाघोंटू, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, खसरा एवं रूबेला आदि) से सुरक्षा कवच प्रदान करें।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जनपद में 07 से 12 अगस्त, 2023 तक संचालित हुए प्रथम टीकाकरण अभियान की भांति 11 से 16 सितम्बर 2023 तथा 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक संचालित होने वाले द्वितीय एवं तृतीय चरण में भी रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन जिला अस्पताल सामुदायिक,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं टीकाकरण हेतु निर्धारित सत्र स्थल पर यह सभी टीके निःशुल्क लगाये जायेंगें।
डीएम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण सत्र स्थल पर ले जाकर उनका टीकाकरण अवश्य करवायें। यह टीके पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण हेतु आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व एएनएम द्वारा आपको नियत टीकाकरण सत्र स्थल की सूचना भी उपलब्ध करायी जायेगी। डीएम ने यह भी बताया कि ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर सभी गर्भवती महिलाओं की जांच निःशुल्क की जाती है। इसके लिए आप अपने नजदीकी आशा या आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

4 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

4 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

5 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

5 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

5 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

6 hours ago