बरहज पीपा पुल निर्माण में देरी पर बिफरी डीएम, तीन दिन में कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरसात से पहले बरहजवासियों के लिए बड़ी राहत बनने जा रहा पीपा पुल समय पर तैयार न होने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर पुल का कार्य पूर्ण नहीं होता, तो इसकी जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने बताया कि बढ़ते जलस्तर और तकनीकी अड़चनों के कारण कार्य बाधित हुआ है। इस पर डीएम ने कहा कि समस्याओं का समाधान निकालना ही प्रशासन की जिम्मेदारी है, और स्थानीय जनता को किसी भी सूरत में आवागमन की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाकर अगले 72 घंटों में पुल को यातायात के लिए चालू किया जाए।

इसके बाद डीएम मित्तल ने घाघरा नदी पर स्थित मोहन सेतु का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि परसिया देवार की ओर पुल का अप्रोच मार्ग नदी के कटान से बह गया है, जबकि बरहज की ओर कार्य पूर्ण हो चुका है। इस नुकसान का मुख्य कारण नदी की धारा में आया परिवर्तन बताया गया, जिससे मूल प्राक्कलन के अनुसार बना मार्ग पानी में समा गया।

जिलाधिकारी ने यह भी पाया कि सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के बीच समन्वय की कमी के कारण कार्य की गति बाधित रही। उन्होंने कहा कि अब दोनों विभागों के बीच समन्वय स्थापित हो चुका है, और जल्द ही पुल की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन कर IIT रुड़की द्वारा कराई गई ‘मॉडर्न स्टडी’ की रिपोर्ट के आधार पर नया एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

डीएम ने कहा कि यह पुल बरहज क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसके विलंब से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में किसी प्रकार की दुर्घटना या आवागमन संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

6 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

14 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

14 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

14 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

15 hours ago