ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय , वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा जनपद

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद मऊ के जीवन राम छात्रावास के मैदान से गाजीपुर तिराहे तक सेना के सम्मान में शुक्रवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जीवनराम छात्रावास के मैदान से निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों के हाथ में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे थे।
तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव तथा कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपना सहभाग किया।
हाथों में तिरंगा व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पोस्टर, डीजे पर बजते देशभक्ति के गीत, हर जुबां पर भारत माता के जयकारे सबकी जुबान पर थे।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय देश के वीर सैनिकों को देने के साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रवादी नीति के कारण ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ और आतंक की कमर टूटी। ये नया भारत है, जो किसी से डरने वाला नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वाले आतंकियों को उसी भाषा में जवाब मिला है। सेना को खुली छूट दी गई और उन्होंने आतंकियों को उन्हीं के घर में घुसकर मार गिराया। सीएम ने राफेल, मिसाइलों और भारतीय सेना की ताकत की सराहना करते हुए कहा कि यह नया भारत है जो दुश्मनों को कहीं भी ढूंढ निकालता है। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकियों के खिलाफ हर हमले का पलटवार ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर करेगा।
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया की भारत की सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता घर घर गांव गांव शहर शहर तिरंगा लेकर जाएं और सेना के शौर्य की चर्चा करें। भारत का सशक्त नेतृत्व किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी रमेश सिंह विधायक रामविलास चौहान शकुंतला चौहान मनोज राय मुन्ना दुबे सुनील कुमार गुप्त अखिलेश तिवारी प्रवीण गुप्ता सन्तोष सिंह आननदप्रताप सिंह राकेश मिश्रा राघवेंद्र शर्मा अशोक सिंह उमेश पांडेय संजय पांडेय संगीता द्विवेदी ज्योति सिंह प्रीतुलता पांडेय पूजा राय सुनील यादव अंजनी सिंह मुन्ना गुप्ता भारतभीम चौहान आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

24 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

24 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

24 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago