मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चार मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मढैली बढनपुरा ग्राम पंचायत के पकड़ी कोल सिवान में मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के अचानक पलटने से चार मजदूर जो टाली पर बैठे थे, घायल हो गए ।दो को तो बहुत मामूली चोटे आई, परंतु दो को काफी गंभीर चोट आई है। दो मजदूरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर से ही उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया । मढैली बढनपुरा ग्राम पंचायत निवासी अच्छे लाल 30 बर्ष पुत्र रामवृक्ष , बब्बन 30 बर्ष पुत्र परमदेव, दिलीप कुमार 19 वर्ष पुत्र गुलाबचंद, अनुराग 25 बर्ष पुत्र चतुरी निवासीगण मढैली बढनपुरा मिट्टी लाद कर जा रही टाली पर बैठे हुए थे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसमें सभी घायलों को बाइक के जरिए नजदीक के सड़क मार्ग पर ले जाया गया। और वहां से टेंपो पर लाद करके तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिसमें दिलीप कुमार एवं अनुराग को मामूली चोटे आई थी। इन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि अच्छे लाल एवं बब्बन को काफी गंभीर चोटें आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया । यह घटना शुक्रवार की दोपहर की है । गंभीर रूप से घायल मजदूरो में एक की रीढ़ की हड्डी में चोटे आई हैं ,तो दूसरे की पसली टूट गई है।
इस घटना की जानकारी जैसे ही उनके परिजनों को हुई तो वे आनन फानन में एक स्कूटर पर दो लोग सवार होकर के घटनास्थल की तरफ जा रहे थे कि वह भी एक घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर के स्कूटर से पलट गए। इसमें दोनों को चोटे आई है। उनका भी उपचार चल रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago