डीएम व एसएसपी ने छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्पर)
जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने राप्ती नदी के राजघाट (रामघाट ) गोरखनाथ मंदिर के मानसरोवर का अपने सहयोगियों नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा के साथ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा डीएम व एसएसपी ने लिया। उन्होंने राप्ती नदी के राजघाट पर बने रामघाट गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर घाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाटों पर चल रही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के बारे में जाना व संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था, घाटों की बैरिकेडिंग की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होते हैं, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमें, प्रशिक्षित गोताखोर, और नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी ने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, कि छठ पर्व पर कई श्रद्धालु पूरी रात घाटों पर रुकते हैं, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होना अनिवार्य है। इसके लिए जनरेटर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए ताकि रात में पर्याप्त प्रकाश बना रहे।
उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग की जांच की और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से घाटों की लगातार निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, दिए गए दायित्वों का अधिकारी व कर्मचारी पूरा पालन करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

1 hour ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

1 hour ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

1 hour ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

2 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

2 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

2 hours ago