Categories: बहराइच

समाधान दिवस का जायज़ा लेने कोतवाली पहुॅचे डीएम व एसपी

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों की श्रंखला अन्तर्गत माह अप्रैल के द्वितीय शनिवार को कोतवाली नानपारा में आयोजित थाना समाधान दिवस का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने समाधान दिवस में मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
डीएम व एसपी ने मौजूद अधिकारिसों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि थानों व तहसीलों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को समाधान गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाय, इसलिए सभी जिम्मेदार अधिकारी निस्तारण की गुणवत्ता को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें। एस.एच.ओ. हेमन्त गौड़ ने डीएम व एसपी को बताया कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले 03 प्रार्थना-पत्रों में 01 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। जबकि 02 के निस्तारण हेतु मौके पर संयुक्त टीम भेजी गई है।
समाधान दिवस के अवसर पर डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि तालाब, पोखरों एवं जलाशयों को अवैध कब्ज़ों व अतिक्रमण से मुक्त कराएं। डीएम व एसपी ने कोतवाल को यह भी निर्देश दिया कि आसन्न ईद के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आहूत करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हबीबुर्रहमान अंसारी सहित अन्य राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

1 hour ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

2 hours ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

2 hours ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

6 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

9 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

11 hours ago