थाना समाधान दिवस में कुल 10 मामले आए,05 मामले मौके पर ही निस्तारित
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना कोतवाली में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
थाना समाधान दिवस में कुल 10 मामले आए, जिसमें 05 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीओ को निर्देशित किया। 03 मामलों में जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन करते हुए मौके पर जाकर सम्यक कार्यवाही द्वारा शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद के मामलों में सतर्क दृष्टि रखने और आवश्यक होने पर संबंधित पक्षों को पाबंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना समाधान दिवस में आने वाले मामलों को तय समयसीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया और कहा कि वादियों को ऐसे मामलों में बार–बार दौड़ना न पड़े। साथ ही थानों में आने वाले वादियों से पुलिस अच्छा व्यवहार करे।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी, कोतवाल आनंद गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…