महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना चौक महराजगंज में आमजन की समस्याओं को सुना गया।
थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल 04 मामले आये, जिनमे 03 राजस्व संबंधी व 01 पुलिस से संबंधित मामला था। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 02 मामलों को निस्तारित करते हुए अवशेष मामलों में निष्पक्ष व उचित जांचोपरांत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में पेश होने वाले मामलों संबंधित अधिकारी से समन्वय करते हुए उनका निस्तारण नियमानुसार व ससमय करें। उन्होंने कहा कि मामलों के संज्ञान में आते ही त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही करें, ताकि लोगों को इधर-उधर कार्यवाही के लिए भटकना न पड़े।
थाना दिवस में संबंधित अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…